क्रिकेट की सीख
July 7, 2019"क्रिकेट की सीख" : रोहित का अर्थ होता है- रक्त वर्ण (लाल रंग)का। लाल रंग सूरज का प्रतीक है। रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप में पांच शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नहीं ,दो-दो आशा के सूरज उगा दिए- एक उनके नए व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित करने का और दूसरा भारत को वर्ल्ड कप जिताने का। लेकिन क्रिकेट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि व्यक्तिगत प्रदर्शन के ऊपर टीम के प्रदर्शन को तरजीह दी जाती है। जब मैं क्रिकेट खेलता था तो फील्डिंग के वक्त बाउंड्री पर कैप्टन खड़ा करता था, बाउंड्री पर से मेरी दो ही जगह निगाहें होती थीं- एक तो बॉल पर और दूसरी कैप्टन के इशारे पर। हर फील्डर यही करता था। किसी भी संस्था या टीम को चलाने के लिए और जिताने के लिए टीमवर्क बहुत जरूरी है। टीम वर्क के लिए मैदान का यह अनुभव मुझे बहुत उपयोगी लग रहा है। कैप्टन अपने 10 साथियों को जोर से पुकार कर आदेश नहीं दे सकता था ,अतः हर कोई इशारा पकड़ने को तत्पर रहता था और दूसरा सबकी चेतना बॉल पर टिकी रहती थी अर्थात् अपने मुख्य काम पर। एक प्राचार्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि क्रिकेट खेल के दीवाने भारतीयों को क्रिकेट मैदान का यह गुर अपने संस्थान में अपनाना चाहिए तभी इस मल्टीटास्किंग के जमाने में स्वयं का अस्तित्व बचा रह सकता है और संस्थान भी सुरक्षित रह सकता है।- 'शिष्य-गुरु संवाद' से डॉ सर्वजीत दुबे वर्ल्ड कप जीतने की शुभकामना के साथ 🙏🌹