Fell into love
October 17, 2019करवा चौथ हमारी संस्कृति मेँ प्रेम को अनूठे ढंग से व्यक्त करने का नायाब अंदाज है। पश्चिमी संस्कृति में प्रेम में पड़ने पर" Fell into love " शब्द का प्रयोग होता है जबकि यहां प्रेम मेँ'Fall' नहीं 'Rise ' की अवधारणा है क्योंकि जिससे प्रेम होता है उसके लिए अनंत कष्ट सहने की क्षमता स्वयमेव आ जाती हैं। जब नारद मुनि ने हिमालय के घर जाकर पार्वती की शादी विष्णु से करने को कहा तो पार्वती ने स्पष्ट कर दिया कि मेरे मन में शिव के प्रति प्रेम हैं और उन्हें प्राप्त करने का कोई उपाय वे बतलाएं; तब नारद जी ने प्रेम को प्राप्त करने का अद्भुत मंत्र दिया- " तप आधार सब सृष्टि भवानी ,करहुं जाई तप अस जिय जानी "- अर्थात तप के द्वारा ही तुम अपने प्रेम को पा सकोगी। यही कारण है कि करवा चौथ के अवसर पर अपने प्रेमी के लिए दिनभर उपवास करने के उपरांत चंद्र दर्शन के साथ मंगल कामना का विधान है। संदेश है कि प्रेम प्रकाश भी देता है और शीतलता भी। जिस जमाने में प्रेम के नाम पर सिर्फ नीचे की ओर गिरने की घटनाएं अखबार की सुर्खियां बनती हैं, उस जमाने में करवा चौथ प्रेम के लिए तपने का आह्वान करता है जिससे नई ऊंचाइयां प्राप्त कर जिस्मानी संबंध रूहानी बन सके।-'शिष्य-गुरु संवाद' से डॉ. सर्वजीत दुबे🙏🌹