Earning
October 23, 2019स्किलडेवलपमेंटऔर उच्च शिक्षा- कौशल विकास के कोर्स ही यदि युवाओं को"Earning" के योग्य बना सकते हैं तो परंपरागत कोर्स के भार को कम करके"Skill development course" को हम पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा क्यों नहीं बनाते? यह प्रश्न जब मैंने राजस्थान कौशल विकास सचिव श्री नवीन जैन के समक्ष रखा तो समस्त प्राचार्य की मीटिंग में उन्होंने स्वीकार किया कि आगामी दिनों में कौशल विकास विभाग और उच्च शिक्षा विभाग को मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाना ही होगा। 'देश में नौकरी की कमी नहीं है बल्कि योग्य युवाओं की कमी है'-भारत सरकार के मंत्री जी की यह बात आज भी चर्चा के केंद्र में है। ऐसे में विचारणीय प्रश्न यह उठता है कि कला संकाय के विषयों का भविष्य और कितने दिनों का है? क्या उच्च शिक्षा के केंद्र हुनर( skill) सिखाने के केंद्र के रूप में तब्दील हो जाएंगे? सिर्फ डिग्री बांटने वाले केंद्र के रूप में बढ़ती पहचान तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति की पृष्ठभूमि में कौशल विकास के बढ़ते दायरे और प्रभाव को देखते हुए हमें तो यही लग रहा है कि कला संकाय के विषयों की साख और फ्यूचर पर संकट है।- 'शिष्य-गुरु संवाद' से डॉ. सर्वजीत दुबे🙏🌹