प्रिय मनु!


तुमको हमेशा गहराई से पढ़ते हुए देखता हूं तो उस समय तुमसे बात करना ठीक नहीं लगता। किंतु कुछ बातें कहनी जरूरी है,इसलिए लिख कर कह रहा हूं।


योग्यता का जिंदगी में अपना स्थान है और डिग्री का अपना। अतः बीटेक की डिग्री सबसे पहले अपने ध्यान में रखना।


डिग्री के बाद योग्यता बढ़ाते जाओ। एक बार बीच में कहीं नौकरी करके पैसा कमाना शुरू करने पर फिर से पढ़ाई नहीं हो पाती।


यह प्रश्न मुझे दिन-रात परेशान कर रहा है।अतः महत्वपूर्ण प्रश्न पर संवाद होना चाहिए‌।


जिंदगी में अच्छी डिग्री भी जरूरी है और अच्छा पद भी जरूरी है। लेकिन पहले मूलभूत डिग्री।