हैप्पी फ्रेंडशिप डे
August 7, 2022"हैप्पी फ्रेंडशिप डे"
एक दोस्त को मैंने फोन लगाया और पूछा - आप कैसे हैं?
उसने बोला- तेरी तबीयत ठीक नहीं है क्या?
मैंने कहा तबीयत तो ठीक है, क्या हुआ!
उसने कहा -तब तेरा दिमाग ठीक नहीं है!
इसके बाद उसने संसदीय तरीके से इतने असंसदीय शब्दों में संबोधन शुरू किया कि पत्नी और बच्चे पूछ बैठे-
सामने से कौन बोल रहा है?
मैंने कहा - बचपन का जिगरी दोस्त!!!
डॉ.सर्वजीत दुबे🙏🌹